हापुड: नाबालिग किशोरी का अपहरण कर ले गया दूसरे समुदाय का युवक
हापुड़, मई 31 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरे समुदाय का युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पीड़ित परिजन ने पुत्री के साथ अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री संदिग्ध हालत में 28 मई को अचानक लापता हो गई। उसके मिलने के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच पता चला कि अरमार खान नाम का युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पीड़ित ने आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को बताया कि उसे डर है कि आरोपी उसकी पुत्री को जान से मारकर कहीं फेंक न दें।पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द पुत्री को सकुशल बरामद करने और आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.