भागलपुर, जुलाई 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। नवगछिया होकर चलने वाली हापा-नाहरलागुन स्पेशल ट्रेन अब एलएचबी कोच के साथ चलेगी। ट्रेन 29 जुलाई से एलएचबी कोच के साथ चलने लगेगी। ट्रेन गुजरात के हापा से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन (ईटानगर) के बीच करीब 3200 किमी का सफर तय करती है। ट्रेन बुधवार को देर रात 12:40 पर हापा से चलकर दूसरे दिन गुरुवार को साढ़े नौ बजे नवगछिया पहुंचती है। जबकि हर शनिवार को ये ट्रेन सुबह 09:40 बजे चलकर देर रात (रविवार) 02:18 बजे नवगछिया पहुंचती है। दुर्गापूजा, दिवाली, होली व छठ में हजारों प्रवासी यात्री इस ट्रेन से भी घर लौटते हैं। यह भी पढ़ें- हापा-नाहरलागुन स्पेशल में 29 से एलएचबी रेक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...