खगडि़या, जुलाई 23 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 09525 हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन करीब सवा दस घंटे देरी से चली। वहीं 15705 अप कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस करीब सवा आठ घंटे देरी से चली। जबकि 15726 डाउन आनंदविहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस करीब सवा पांच घंटे विलंब से चली। इसके अलावा 14604 डाउन अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस करीब पौने पांच घंटे देरी से चली। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन पौने घंटे देरी से पहंुची। यह भी पढ़ें- दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से चली, यात्री रहे पेरशान साथ ही 15656 कामख्या साप्ताहिक ...