खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को भी अपने निर्धारित समय से विलंब से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार हापा-नागहरलगुन 09525 स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे लेट चली। वही सोनपुर से कटिहार जाने वाली 63306 डाउन दो घंटे से अधिक लेट चली। साथ ही 15714 पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से पहंुची। जबकि 19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस करीब आधे घंटे लेट चली। वही 73464 जमालपुर-खगड़िया डेमू ट्रेन करीब आधे घंटे विलंब से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...