फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम को मटसेना इलाके में एक सफारी कार डिवाइडर से टकरा गई और मार्ग पर पलट गई। कार में 10 वर्षीय बालक घायल होने के बाद रोने चिल्लाने लगा। घटना के समय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव काफिले के साथ गुजर रहे थे। अखिलेश ने गाड़ी रुकवा कर मामले की जानकारी की। घायल बालक को अपने काफिले के वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गुरुवार की शाम लखनऊ के अंसल गोल्फ सिटी के रहने वाले सुनील मिश्रा (47) उनकी पत्नी अंतिका (44), पुत्र अनंत (9) और पुत्री आध्या (7) सफारी कार से लखनऊ से आगरा जा रहे थे। मटसेना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बालक अनंत के घायल होने पर चीख पुकार मच गई। अखिलेश का काफिला वहां से गुजर रहा था। हादसा देखकर उन्होंने काफिला रुकवाया और ...