हादसों में 40 फीसदी कमी, आगे भी रोकने की कोशिशों पर जोर
महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, उनके कारणों, चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति तथा उन पर किए गए सुधारात्मक कार्यों सहित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में अप्रैल माह में वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में 40 प्रतिशत की कमी आने पर संतोष जताते हुए आगे भी इस तरह की कोशिश कर हादसों को रोकने के उपायों पर चर्चा हुई।उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित किए जाएं। यह भी पढ़ें- हादसों को रोकने को सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.