कानपुर, दिसम्बर 29 -- कानपुर देहात। जिले में सड़क सुरक्षा की अनदेखी से हाई-वे के अवैध कट, रांग साइड से आवागमन, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार व अवैध पार्किंग हादसों की वजह बनी रही है। कवायद के बाद भी इन पर नियंत्रण नहीं होने से साल भर में 670 सड़क हादसों में 397 लोगों को जान गवानी पड़ी, जबकि 390 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसों में हुई मौतों से पूरे साल लोगों की चीखे गूंजती रहीं। दो नेशनल हाई-वे और दो राज्य स्तरीय राजमार्गों की वजह से जिला दुर्घटना जोन बन गया है। हाई-वे किनारे अवैध पार्किंग, अवैध कटों से आवागमन, तेज रफ्तार, सड़कों व हाई-वे की सर्विस लेन में विपरीत दिशा से आवागमन, यातायात नियमों की अनदेखी हादसों की मुख्य वजह बनी है, जबकि हाई-वे पर डेरा जमाए अन्ना गोवंश भी दुर्घटनाओं के कारक बने हैं। इनके अचानक भागकर सामने आने से तेज रफ्तार वाहन इनसे ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.