रायबरेली, मई 17 -- रायबरेली संवाददाता। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फुरसतगंज में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत के बाद शव काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के कोटवारमऊ गांव के रहने वाले साइकिल सवार रामसनेही (62) रविवार सुबह करीब चार बजे घर से साइकिल से अपने रिश्तेदार के गांव सैप्मसी गांव जा रहे थे। इसी बीच रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर एफडीडीआई चौराहे के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 यह भी पढ़ें- साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौतथाने से चंद कदम की दूरी पर...