सुल्तानपुर, अप्रैल 19 -- सुलतानपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर हुई सड़क दुर्घटना की घटनाओं में किशोरी और युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों में घायल दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। अखंडनगर संवाद के अनुसार रविवार की देर रात एक बजे के करीब सड़क दुर्घटना में मृत बाइक सवार युवक अमित निषाद (20) पुत्र रघुनाथ प्रसाद निषाद दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव का निवासी था, जबकि उसकी बाइक पर सवार युवती प्रिया (20) कादीपुर थाना क्षेत्र के बारी हमीदपुर गांव की रहने वाली हैं। यह भी पढ़ें- हादसों में युवक समेत दो की मौत, तीन गंभीर अखंडनगर थाना क्षेत्र से कादीपुर को जाने वाले मार्ग पर दहलवा मोड़ पर युवकी की बाइक अनियंत्रित होकर...