सीतापुर, फरवरी 4 -- सीतापुर। सीतापुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर अटरिया व खैराबाद थाना क्षेत्र में हुए हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गी। अटरिया में मंगलवार की रात को सड़क पार करते समय किसी वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं खैराबाद में भी नेशनल हाईवे पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। अटरिया संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र में चिंतापुर मजरा परेवा जाल गांव निवासी 30 वर्षीय राजू गौतम देर रात थाने के पास लखनऊ हाइवे पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजू लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर एंबुलेस से राजू को सिधौली स्वा...