सुल्तानपुर, अप्रैल 19 -- सुलतानपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर हुई सड़क दुर्घटना की घटनाओं में किशोरी और युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना अखंड नगर थाना क्षेत्र की हैं, यहां बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसीक्रम में दूसरी घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र में घटी, यहां नाना के घर से अपने घर लौट रही किशोरी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मरी। इस दौरान परिवार के दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। मरने वालों के घर पर कोहराम मचा है। अखंडनगर सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.