हादसों में युवक समेत छह की मौत
रायबरेली, मई 8 -- रायबरेली,संवाददाता। शहर कोतवाली, खीरों, सलोन, इन्हौना, ऊंचाहार के साथ गदागंज क्षेत्र में हुए हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटनाओं की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पहला हादसा मिल सिविल लाइंस चौराहे पर हुआ। इसमें मिल एरिया थाना क्षेत्र की जवाहर विहार कॉलोनी निवासी बाइक सवार अशोक कुमार त्रिपाठी (65) की मौत हो गई। वह शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। शहर कोतवाली के सिविल लाइन चौराहे पर डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया。 यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में किशोरी की मौत, मां-बेटे समेत नौ घायल पहला हादसा वहीं ऊंचाहार कोतवाली के ननकू का पुरवा मजरे पट्टी रहस कैथवल गांव स्थित मण्डी के पास कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.