रायबरेली, फरवरी 17 -- रायबरेली। जिले के शिवगढ़, मिल एरिया व सतांव थाना क्षेत्र में हुई घटना में एक युवक की जहां मौत हो गई वहीं दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमावां संवाद के अनुसार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मकरंदपुर मजरे जमुरावां गांव के रहने वाले बाइक सवार सचिन (24) पुत्र जगदेव मंगलवार को दिन में करीब साढ़े 10 बजे रायबरेली की ओर जा रहा था। इसी बीच रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर मिल एरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवक सचिन को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल सचिन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी विंध्य विनय रावत ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.