आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बहन को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत हो गई, जबकि नगर कोतवाली के हाफिजपुर के पास सोमवार रात वाहन की टक्कर से अधेड़ की जान चली गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नरांव गांव निवासी 25 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रवींद्र बीए का छात्र था। उसकी छोटी बहन 15 वर्षीय कामना 10वीं की छात्रा है। मंगलवार को वह बहन को परीक्षा दिलाने के लिए ओझौली गांव में स्थित परीक्षा केंद्र पर गया था। परीक्षा समाप्त होने पर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। ओझौली गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.