आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पहली घटना बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दोर्जी फतेहपुर गांव की है। यहां निवासी 35 वर्षीय रेनू गुप्ता पत्नी बालदीन गुप्ता अपने पति के साथ अतरौलिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव में मौसी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरपुर-महाराजगंज मार्ग पर बनकट के पास अचानक सामने नीलगाय आ जाने से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रानीपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेनू की गंभीर हालत देखते हुए मंडलीय अस्पता...