हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल
आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह बाइक से जा रही महिला को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उधर, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ ने लखनऊ में दम तोड़ दिया। तरवां थाना क्षेत्र के भिलीहिली गांव निवासी 45 वर्षीय सुशीला पत्नी शिवलोचन राजभर बुधवार की सुबह अपने देवर के पुत्र सुरेंद्र राजभर के साथ बेटी के शादी के लिए लड़का देखने के लिए जौनपुर जनपद के चंदवक जा रही थी। दोनों बाइक से मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के शिव का गेट के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें मेहनाजपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.