सुल्तानपुर, अप्रैल 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह सड़क दुर्घटनाएं जिले के बल्दीराय, धम्मौर व चांदा थाना क्षेत्रों में हुईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बल्दीराय संवाद के अनुसार अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के मरेवा सेहरा निवासी रामजी मौर्य (30) पुत्र गंगा राम मौर्य अपनी ससुराल गौराबारामऊ बल्दीराय से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मिझूटी महादेवन क्षेत्र में पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामजी मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बल्दीराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.