श्रावस्ती, अप्रैल 22 -- श्रावस्ती,हरिहरपुररानी, गिलौला, संवाददाता। जिले में पांच अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिलौला थाना क्षेत्र के कस्बा गिलौला निवासी लक्ष्मी प्रसाद पटवा का मकान बौद्ध परिपथ से सटा बना है। मंगलवार रात उनकी पत्नी गीता देवी (50) अपने घर के बाहर बौद्ध परिपथ के किनारे खड़ी थी। इस दौरान बाइक से आ रहे गिलौला कस्बा निवासी रजत उर्फ सूरज पुत्र शिव कुमार ने गीता देवी को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हादसे में महिला गंभीररूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी गिलौला ले गए जहां से उन्हें हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज बहराइच रे...