नोएडा, अप्रैल 1 -- नोएडा, संवाददाता। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। उनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के जिला औरंगाबाद निवासी रंजीत कुमार ने सेक्टर-24 थाना पुलिस को बताया कि पत्नी निधि कुमारी अस्पताल में भर्ती थीं। वह उन्हें देखने के लिए 26 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे साली अंजली को बाइक पर बैठाकर जा रहे थे। सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव के पास दिल्ली नंबर की कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसें में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार कराने के बाद मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, फरीदाबाद के सेक्टर-91 स्थित सूर्या विहार निवासी मुकेश ने फेज-1 थाने की पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 28 मार्च को नोएडा से घर लौट रही थी। वह स्कूटी पर बैठी थी और स्कूटी को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.