बाराबंकी, मार्च 28 -- बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में भाई बहन समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिरौलीगौसपुर संवाद के अनुसार शुक्रवार की रात बदोसरांय से कोटवाधाम टिकैत नगर मार्ग पर नोमानी भटठा के पास अज्ञात वाहन ने अरियामऊ जदवापुर निवासी बेचन लाल यादव (50) को जोरदार टक्कर मार कर भाग गया। घायल को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया है। निन्दूरा संवाद के अनुसार कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के पोखन्नी रेगुलेटर पुल पर शनिवार की सुबह बड्डूपुर कोतवाली के ब्राह्मन पुरवा मजरे देवगांव निवासी दुर्गेश कुमार वर्मा की पुत्री अंशिका वर्मा (15) अपने भाई के साथ साइकिल पर पीछे बैठकर कॉलेज जा रही थी। तभी पोखन्नी रेगुलेटर पर खाद्यान्न लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठ...