रायबरेली, मार्च 17 -- रायबरेली। बछरावां व सरेनी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा बुजुर्ग को रौंदने वाली कार को सीसी टीवी के माध्यम से तलाश किया जा रहा है। तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, घटनास्थल पर मौत : बछरावां संवाद के अनुसार रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी सुंदरलाल (70 ) बछरावां क्षेत्र के पहुरावां गांव में अपने भांजे भगवती प्रसाद के घर पर कई सालों से रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे वह घर से निकले और लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.