बाराबंकी, दिसम्बर 14 -- बाराबंकी। दरियाबाद व मसौली थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक मिस्त्री की मौत हो गई जबकि मृतक की मां समेत तीन लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। ऑटो से टकराई थी बाइक: रामसनेहीघाट संवाद के अनुसार कस्बा रामसनेहीघाट के मोहल्ला आबकारी निवासी मो. सलीम का पुत्र मो. राजन (21) बाइक मैकेनिक था। शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी मां नूरजहां व बहनोई मुख्तार अली के साथ दरियाबाद दवा लेने गया था। तीनों बाइक से दोपहर में लौट रहे थे। बाइक मो. राजन ही चला रहा था। मथुरा गांव के पास ही इसकी बाइक ऑटो से टकरा गई। जिससे तीनों बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तीनों घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.