हादसों में नौ घायल, एक की हालत गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- कायमगंज। अलग-अलग हादसों में क्षेत्र के गांव छोटी पैथान खुर्द निवासी राम प्रकाश का 16 वर्षीय पुत्र प्रदीप, रसीदपुर निवासी रेनू व शीलू, नगर के एक एजुकेशन सेंटर निवासी हरिओम का 14 वर्षीय पुत्र अरुण, क्षेत्र के गांव नुनवारा निवासी गोपाल मिश्रा, थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव उम्मरपुर निवासी फूल सिंह का 17 वर्षीय पुत्र राहुल, कम्पिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहईया निवासी धर्मेंद्र, जनपद शाहजहांपुर के थाना विक्रमपुर निवासी अरनित कुमार एवं क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी सुनील गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद अरनित कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.