रायबरेली, मई 2 -- रायबरेली। जिले के बछरावां, लालगंज और डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक नर्सिंग की छात्रा समेत दो लोगों मौत हो गई। जबकि दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की टक्कर से बाइक सवार नर्सिंग की छात्रा की मौत : बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे सुदौली गांव के रहने वाले शिवांशु (26) पुत्र विजयशंकर यादव अपनी बहन शिखा (23) के साथ बाइक से बछरावां आ रहे थे। इसी बीच लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर स्थिति रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बहन की मौत, भाई गंभीर घायल इस हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ...