गोंडा, मार्च 22 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ हैं। जिनका अस्पताल में इलाज किया गया है । वहीं दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिजन रो - रोकर बेहाल हो रहे हैं। जिला बलरामपुर के थाना महराजगंज तराई के पाण्डेय पुरवा मुडिला निवासी सुरेश कुमार पाण्डेय पुत्र विजय करन पाण्डेय (35 वर्ष ) गोण्डा में रहकर खिलौना व गुब्बारा बेचने का काम करता था। लोगों ने बताया कि शनिवार को ईद के मौके पर खिलौना का ठेला लेकर गोण्डा अयोध्या हाईवे पर खोरंहसा की ओर जारहा था। जब सुरेश कोतवाली नगर के बनकटवा ईदगाह के पहले नहर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की।वहीं वजीरगंज थानाक्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.