हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत, 12 घायल
मेरठ, अगस्त 9 -- मेरठ/दौराला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ दिल्ली-दून हाईवे के कांवड़ मार्ग पर हादसे भी बढ़ गए हैं। शुक्रवार रात दौराला क्षेत्र में हुए हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी और मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वलीदपुर गांव के पास शिवा ढाबे के सामने शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फरीदाबाद, हरियाणा निवासी 21 वर्षीय साहिल पुत्र शिव कुमार को टक्कर मार दी। उसे दौराला सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजने के साथ मोबाइल के जरिए उसके चचेरे भाई संदीप को हादसे की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सड़क हादसों में दस कांवड़िये घायल दूसरा हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.