आजमगढ़, अप्रैल 30 -- स्कूल बस की चपेट में आने से छात्र की मौत अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोहरपुर गांव के पास बुधवार की सुबह स्कूल बस से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। वह साइकिल सहित बस में फंसकर 50 मीटर तक घसीटता चला गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- स्कूली बस की चपेट में आने से छात्र की मौत, चक्का जामछात्र की जानकारी अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी 14 वर्षीय आनंद राजभर पुत्र फिरतू राजभर नौवीं कक्षा का छात्र था। वह पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में पढ़ता था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। गोरहरपुर के पास मोड़ पर नंदना बाजार की तरफ से अतरौलिया की ओर जा रही स्कूल बस ने उ...