गोंडा, अप्रैल 4 -- गोण्डा, हिन्दुस्तान टीम। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई। धानेपुर, टिकरी व खोरहंसा में सड़क दुर्घटनाओं में अधिवक्ता समेत तीन युवकों की जान गई है। 24 घंटों में हुई इन दुर्घटनाओं में चार मौतों से लोग हलकान हैं। दुर्घटना में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सांड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत : टिकरी संवाद के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरा के मजरा धोबहा निवासी एस कुमार (24) पुत्र रामसरन शुक्रवार देर रात मधवापुर से घर की तरफ लौट रहे थे । नवाबगंज - मनकापुर मार्ग पर मधवापुर स्थित विजय टेंट हाउस के सामने अचानक सांड के आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। इस हादसे में घायल एस कु...