इटावा औरैया, मार्च 2 -- जसवंतनगर। औरैया के थाना फफूंद के विजयपुर निवासी 30 वर्षीय बृजेश पुत्र उत्तम सिंह फिरोजाबाद से चूड़ी का काम कर रविवार रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेंट पीटर्स स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, राजपुर निवासी 12 वर्षीय वेदांश सिंह पुत्र बृजेश सिंह सोमवार सुबह साइकिल से घर जा रहा था। तभी एक ऑटो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है तथा वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.