सीतापुर, जनवरी 10 -- बाराबंकी। लहरपुर व इमलिया सुल्तानपुर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने किशोर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने दौड़ाकर ट्रक व चालक को धर दबोचा। वहीं लहरपुर गनेशपुर नेवादा में हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इसके अलावा इमलिया में बाइक सवार की हादसे के बाद मौत हो गई। ट्रक ने रौंदा किशोर को : भदफर, संवाद के अनुसार रेउसा के खानपुर मोइया निवासी दुर्गेश का बेटा अभिनव उर्फ अन्ना (12) कुछ दिन पहले लहरपुर के भदफर स्थित अपनी ननिहाल आया था। अभिनव शनिवार सुबह 11 बजे अपनी मौसी के साथ चौराहे पर सामान लेने गया था। सामान लेकर दोनों पैदल ही घर लौट रहे थे। तभी अभिनव सड़क पार करने लिए अचानक दौड़ पड़ा। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अभिनव को रौंदत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.