गया, सितम्बर 4 -- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में सात सितंबर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विशेष संवाद अभियान शुरू होगा। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय में डीटीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में अभियान की रूपरेखा और विभिन्न स्तरों पर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई।

अभियान की रूपरेखा डीटीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। खासकर युवाओं, स्कूली-कॉलेज के विद्यार्थियों, वाहन चालकों और आम राहगीरों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। संवाद कार्यक्रमों, जागरूक...