कौशाम्बी, मार्च 17 -- सैनी कस्बे में मंगलवार को सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ड्राइवर क्लीनर ट्रांसपोर्ट श्रमिक कल्याण समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने बड़ी संख्या में उपस्थित चालक व स्थानीय लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित ड्राइवरों और आमजन के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की। कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। साथ ही ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.