हादसों में आठ घायल, दो की हालत गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- कायमगंज। अलग-अलग हादसों में क्षेत्र के गांव गांव पहाड़ी निवासी आनंद कुमार, नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरविंद कुमार का आठ वर्षीय पुत्र मनजीत, क्षेत्र के गांव मझोला निवासी जोगेंद्र सिंह, जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव खैरपुरा निवासी पप्पू कश्यप, थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव उमरैल अचरा निवासी सरला देव, क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी नन्हे की डेढ़ वर्षीय पुत्री पुलवी, कम्पिल क्षेत्र के गांव हजियापुर निवासी मीरा देवी व सुरजीतपुर निवासी शीतला देवी घायल हो गई आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद और पप्पू व शीतला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.