आजमगढ़, जून 1 -- आजमगढ़, हिन्दुस्तान टीम। जिले में रविवार और सोमवार को हुए अलग-अलग हादसों में आईटीआई छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार के पास रविवार रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में आईटीआई छात्र सत्यम गौतम (23) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के डिघिया गांव निवासी सत्यम गौतम अपने मामा राजकुमार गौतम के साथ बाइक से बरात में शामिल होने जा रहा था। यह भी पढ़ें- दोस्त से मिलकर लौट रहे युवक समेत सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें सत्यम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलि...