हादसों पर लगेगी ब्रेक, संभल-हसनपुर मार्ग पर बन रहे डिवाइडर
संभल, मई 13 -- संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण का कार्य तेज कर दिया गया है। मार्ग किनारे बसे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। खग्गूपुरा और सिंहपुर सानी गांव के पास इन दिनों सड़क चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी और आमने-सामने की टक्कर जैसी घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते थे। खासकर शाम और रात के समय स्थिति अधिक खतरनाक हो जाती थी। डिवाइडर बनने से वाहन अपनी लेन में चलेंगे और दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.