फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 22 -- कायमगंज, संवाददाता हादसों की रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान गन्ना लदे ट्रैक्टरों, सामान ढोने वाले अन्य मालवाहक वाहनों तथा ई-रिक्शाओं में रिफ्लेक्टर लगाए गए। ट्रैफिक पुलिस के सर्वेश यादव ने बताया कि सर्दी और कोहरे के मौसम में दृश्यता कम होने के कारण रात के समय हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि दूर से ही वाहन दिखाई दे सकें और पीछे से आने वाले वाहन चालक सतर्क रह सकें। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना रिफ्लेक्टर के चल रहे वाहनों को चिह्नित कर उनमें रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.