हादसों पर लगाम लगाने को हाईवे पर स्पीड चेकिंग, लेजर कैमरे से नौ वाहनों का चालान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बघार क्षेत्र में लेजर स्पीड कैमरे की मदद से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में दौड़ रहे नौ वाहनों के चालान किए गए। प्रत्येक वाहन पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान का विवरण रविवार को ट्रैफिक पुलिस टीम ने बघार के पास हाईवे पर स्पीड मॉनिटरिंग अभियान चलाया। लेजर स्पीड कैमरे से गुजरने वाले वाहनों की गति मापी गई। निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में दौड़ रहे वाहनों को चिन्हित कर तत्काल ई-चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कार, और अन्य निजी वाहनों सहित कुल नौ वाहनों के चालान किए गए।
ट्रैफिक पुलिस की अपील टीएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.