हादसों को लेकर एनएचएआई प्रशासन हुआ सख्त
कौशाम्बी, जून 1 -- नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश पर एनएचएआई ने हाइवे किनारे बने अवैध कटों को बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को अभियान की शुरुआत होते ही पेट्रोल पंपों के सामने बने अनाधिकृत कटों को बंद कराया गया। कट बंद होता देख पेट्रोल पम्प संचालकों समेत इलाकाई लोगों में हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंपों के सामने हाइवे से सीधे जोड़कर बनाए गए कई कट हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। इसी को देखते हुए एनएचएआई ने सभी अवैध कटों को बंद कराने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति बने एकला बांध रिंग रोड एक्सेस को एनएचएआई ने बंद किया अजुहा से कोखराज तक हाइवे किनारे बने सभी अवैध कटों को चिन्हित करने का कार्य दो दिन पहले उपजिलाधिकारी सिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.