बुलंदशहर, नवम्बर 18 -- डीएम श्रुति की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों और विभागीय तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम श्रुति ने निर्देश दिए कि वर्तमान गन्ना पेराई सत्र को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी 265 गन्ना क्रय केन्द्रों एवं शुगर मिलों से जुड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रकों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टैपिंग अनिवार्य रूप से लगवाई जाए, जिससे रात में दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। परिवहन विभाग व पुलिस विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर सभी व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टैपिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। एनएच प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.