हादसों को न्योता देतीं डबल डेकर बसों की पांच बड़ी कमियां
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद परिवहन विभाग ने निजी और डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रयागराज में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान ऑपरेशन कवच 2.0 चलाया जाएगा। इसमें डबल डेकर, लंबी दूरी की बसों के साथ ही छोटी दूरी के वाहनों में भी सुरक्षा मानकों की जांच होगी। यह भी पढ़ें- पड़ताल: स्लीपर बसों में अंदर लोड किया जा रहा सामान, यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजों की जानकारी नहींसुरक्षा मानकों की जांच प्रयागराज से होकर गुजरने वाली डबल डेकर बसों की जांच में परिवहन विभाग को पांच बड़ी खामियां मिली हैं। इनमें कुछ कमियां ऐसी हैं, जो हादसे के दौरान यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। एआरटीओ और पीटीओ ने बीतों दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.