हादसों को दावत दे रहा क्षतिग्रस्त पोल
उन्नाव, जून 27 -- उन्नाव। जिला अस्पताल गेट पर गिरा विद्युत पोल हादसों को दावत दे रहा है। अक्सर अस्पताल पहुंचे मरीज व तीमारदार पोल की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद पोल को अबतक हटवाया नहीं जा सका है। जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार सुबह तेज हवा चलने से एक यूकेलिप्टस का पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गया था। पेड़ की चपेट में आकर पास खड़ा विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। इस दौरान नीचे खड़ी दो मोटसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। मौके पर पहुंचे सीएमएस ने पेड़ व विद्युत पोल को मार्ग से हटवाकर किनारे करा दिया था। जिसके बाद आवागमन सुचारू हो गया था। हालांकि तीन दिन बीतने के बाद भी विद्युत पोल को हटवाया नहीं गया था। इससे कई बार वाहन सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि विद्युत विभाग को जानकारी दी गई है। जल्द पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.