हादसों के बावजूद एनएच-30 पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- मैगलगंज, संवाददाता। सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे-30 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। हाईवे के सीतापुर-बरेली जोन में कई ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं, जहां आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल होकर स्थायी रूप से दिव्यांग भी हुए हैं। इसके बावजूद हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस और व्यापक सेफ्टी प्लान नजर नहीं आ रहा है। बीती रात उचौलिया क्षेत्र में कांवरियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। प्रारंभिक तौर पर चालक को झपकी आने की बात सामने आ रही है। इस घटना ने हाईवे पर वाहन चालकों के लिए सुरक्षित विश्राम स्थलों की जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.