हादसों का हाइवे बनता जा रहा है अररिया-गलगलिया एनएच 327ई
अररिया, सितम्बर 3 -- जोकीहाट(एस)। एनएच 327ई अररिया-गलगलिया हादसों का हाईवे बनता जा रहा है। अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड से होकर गुजरने वाली अररिया से किशनगंज जिला के सीमा के बीच करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बने रोड क्रॉसिंग यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए डेंजर पॉइंट साबित हो रहे हैं। तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियों पर अंकुश लगाने और क्रॉसिंग पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते यहां आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। एनएच के इन खतरनाक प्वाइंट में अररिया शहर के जीरोमाइल चौराहा, बेरियर चौक, बैरगाछी पेट्रोल पंप के पास कुर्साकांटा मोर, तारण चौक,काकन चौक, जोकीहाट हाईस्कूल चौक व किसान कालेज चौक, हड़वा चौक, रानी चौक, जहानपुर, भट्टा चौक आदि शामिल है।
स्थानीय लोगों की आवाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.