फतेहपुर, अप्रैल 17 -- फतेहपुर। गर्मी में लोड बढ़ने के साथ ही मौसम व विद्युत प्रवाह के चलते ट्रांसफार्मर आम दिनों की अपेक्षा अधिक हीट होते हैं। लेकिन शहर के कई स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत देते दिखाई दे रहे हैं। नतीजतन बिजली गुल होने के साथ ही हादसों से भी इंकार नहीं किया जा सकता। शहर सहित ग्रामीणांचलो में घनी आबादी सहित अति व्यस्ततम मार्गों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं। जिनको कवर करवाए जाने को मांग के बावजूद न तो इसमें फिनशिंग लगवाई जा रही है न ही प्लिंथ को ही दुरुस्त करवाया जा रहा है। कचरे के साथ ही ट्रांसफार्मरों से बहने वाला तेल भी आसपास ही एकत्र हो रहा है। यह भी पढ़ें- खुले में रखे ट्रांसफार्मरों दुर्घटना को दे रहे दावत, जिम्मेदार मौन नतीजतन लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मरों से निकलने वाली चिंगारी से आग लगने के मामल...