हादसे रोकने को एलएचबी कोचों की बदली जाएगी वायरिंग
प्रयागराज, मई 20 -- त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में हुई आग की घटना के बाद एनसीआर के प्रयागराज मंडल ने एलएचबी कोचों की बिजली व्यवस्था को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। रेलवे अब कोचों में पुरानी सिंगल कोर वायरिंग हटाकर हाई-वोल्टेज मल्टीकोर पावर केबल लगाएगा, जिससे शार्ट सर्किट और आग लगने की घटनाओं पर रोक लग सके। इसके लिए बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्मी में एसी यूनिट पर दबाव बढ़ने से पुरानी केबल गर्म होकर पिघल जाती थीं, जिससे आग लगने का खतरा रहता था। नई मल्टीकोर केबल बेहतर इंसुलेशन के साथ उच्च वोल्टेज और अत्यधिक तापमान सहन करने में सक्षम होंगी। यह भी पढ़ें- बंगाल से लेकर राजस्थान तक, कौन लगा रहा ट्रेनों में आग? रेलवे को बहुत बड़ी साजिश की आशंका करीब 19.16 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.