हादसे रोकने को एनएचएआई ने बंद किए 27 अवैध कट
कानपुर, जून 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजमार्गों पर अवैध कट बंद करने के लिए अभियान चलाया। जून में अभियान में कुल 27 अवैध कट बंद किए गए। बंद किए गए कटों पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होतीं थीं, जहां दर्जनों लोग घायल हो गए तो कुछ की मौत भी हो गई। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कट न सिर्फ सड़क हादसों बल्कि यातायात जाम के भी वजह बनते हैं। लिहाजा, विभाग ने निर्णय लिया है कि राजमार्गों पर अधिकृत यूटर्न, निकास व प्रवेश वाले कट ही खुले रहेंगे। जहां भी कहीं अनधिकृत कट हैं, उनकी पहचान कर ली गई है। अगले दिनों में चिह्नित अवैध कट भी बंद किए जाएंगे। सभी सड़कों पर सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.