हादसे रोकने के लिए बनेगा रोडमैप, ब्लैक स्पॉट पर फोकस
बागपत, अगस्त 25 -- बागपत। जिले में सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए अब हर हादसे के कारण से लेकर उसके समाधान तक की निगरानी होगी। हादसा कहां हुआ, क्यों हुआ और उसे दोबारा रोकने के लिए क्या बदलाव जरूरी हैं, इसका पूरा ट्रैक तैयार किया जाएगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सड़क सुरक्षा के लिए बागपत मॉडल को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने सड़क सुरक्षा के 4 ई प्लान एजूकेशन, इफोर्समेंट, इंजीनियरिंग और इमरजेंसी केयर को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। अब लोगों को जागरूक करने से लेकर यातायात नियमों के पालन, सड़क की खामियां दूर करने और दुर्घटना के बाद घायल को समय पर उपचार दिलाने तक पूरी व्यवस्था को एक साथ मजबूत किया जाएगा। दइरसल, जनपद में जुलाई 2025 में जिले में 35 सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.