हादसे रोकने के लिए क्रॉसिंग बिजली लाइनें हटाई जाएंगी
फरीदाबाद, जुलाई 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने और फाल्ट के दौरान होने वाले हादसों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने क्रॉसिंग बिजली लाइनों को हटाने की योजना बनाई है। निगम मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद सभी क्षेत्रों में ऐसी फीडर लाइनों का सर्वे कराया जा रहा है, जो एक-दूसरे को क्रॉस करती हैं। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण तैयार होगा। वहीं बिजली कटौती में कमी आएगी। मौजूदा व्यवस्था में जब किसी बिजली लाइन में फाल्ट आता है तो मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले संबंधित फीडर के साथ-साथ उसे क्रॉस करने वाली सभी फीडर लाइनों की बिजली आपूर्ति बंद की जाती है। इसके बावजूद कई बार तकनीकी या मानवीय कारणों से किसी फीडर को दोबार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.