अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा। डिडौली क्षेत्र के गांव चौधरपुर निवासी व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जीवन 24 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल 50 वर्षीय मुस्लिम पुत्र जलालुद्दीन गुरुवार सुबह चौधरपुर में सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.