नई दिल्ली, मार्च 5 -- बिहार के मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के परसा चौक के पास एन एच 27 पर घटी। मृतक की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की कनिपला निवासी संजीव एवं कुरुक्षेत्र जिले के रौडीखेड़ी गांव निवासी विकास एवं अंकुश के रूप में हुई है। जख्मी कुरुक्षेत्र जिला निवासी कुलदीप सिंह के 27 वर्षीय पुत्र रितिक,रजिया 29 वर्ष एवं 26 वर्षीय कपिस को प्राथमिक इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्प्ताल में करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो हरियाणा का है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार अहले सुबह समय करीब चार बजे दरभंगा की ओ...